लड़की ने इंस्ट्राग्राम पर डाली आत्महत्या करने से जुड़ी पोस्ट, फिर पुलिस ने ऐसे बचाई जान
उधम सिंह नगर: जनपद के बाजपुर में विदेश से आई फोन कॉल ने एक किशोरी की जान बचा ली। नाबालिग ने आत्महत्या से जुड़ी एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखी थी। इस पर इंस्टाग्राम ने फौरन स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने लड़की को खोज निकाला। इस मामले में स्थानीय पुलिस की वाहवाही हो रही है।
उधम सिंह नगर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने इंस्ट्राग्राम पर आत्महत्या करने से जुड़ी एक पोस्ट डाली थी। उसकी इस पोस्ट पर मेटा कंपनी अलर्ट हो गई और उसने आईपी एड्रेस की मदद से लड़की की लोकेशन तलाशी।
इसके बाद उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स से संपर्क किया गया। इसमें इंस्ट्राग्राम की इस पोस्ट पर तुरंत अलर्ट किया। फौरन उधम सिंह नगर की पुलिस हरकत में आई। तत्काल किशोरी को ट्रेस कर ढूंढ निकाला गया। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दी गई। इसके बाद किशोरी की काउंसलिंग भी की गई। पुलिस के इस तत्परता की सभी तरफ सराहना हो रही है।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
