जी-20 सम्मेलन: सुरक्षा की दृष्टि से चारधाम यात्रा की हेली सेवा आज रात से स्थगित
देहरादून: जी-20 सम्मेलन के चलते राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक हवाई सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि बस सेवा पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। इससे चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है।
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार सात से 11 सितंबर तक चार धाम की हेली सेवा स्थगित कर दी गई हैं। इस दौरान तीर्थयात्रियों को सड़क मार्ग से ही परिवहन करना होगा। साथ ही केदारनाथ में पैदल मार्ग का प्रयोग करना होगा। 12 सितंबर से हेली सेवा पुन: बहाल कर दी जाएगी।
डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि नई दिल्ली में जी-20 समिट के दृष्टिगत उत्तराखंड के लिए भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। सुरक्षा कारणों से हेली सेवाओं को चार दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सभी हेली सेवा कंपनियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे सड़क मार्ग से चार धाम यात्रा कर सकते हैं।
12 सितंबर से सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। इन दिनों चार धाम में दो हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। मानसून के चलते सात अन्य कंपनियों ने सेवाएं शुरू नहीं की हैं। इनके सितंबर मध्य में सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है। फिलहाल तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
More Stories
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी...
