आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने पालिकाध्यक्ष के समक्ष रखी अपनी समस्या, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की
मसूरी। आंगनबाडी कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष जयश्री बिष्ट के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ वार्ता की व मसूरी में बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी सेंटर के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
पालिकाध्यक्ष के साथ हुई बैठक में आंगनबाडी कार्यकत्री संगठन मसूरी की अध्यक्ष जयश्री बिष्ट ने बताया कि बाल विकास विभाग से पत्र आया है कि निःशुल्क नगर पालिका से भूमि या कमरा उपलब्ध कराया जाय, ताकि बाल विकास योजना का कार्य संपादित हो सके। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता से वार्ता की गई है, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे भूमि का चयन करें ताकि व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि मसूरी क्षेत्र में 32 आंगनबाड़ी सेंटर चल रहे हैं जिसमें छह छावनी क्षेत्र व बीस नगर पालिका क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में जो आगनबाड़ी केंद्र है, वह प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे हैं जहां कमरों में बरसात में पानी आता है। इस पर बाल विकास विभाग को शिक्षा विभाग से वार्ता कर मरम्मत करनी चाहिए।
इस संबंध में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि आंगनबाडी कायकत्रियों ने उनके समक्ष अपनी समस्या रखी है। जिसमे उनके द्वारा मुख्य रूप से आंगनबाडी सेंटर के लिए भूमि देने की बात की गई है। जिस पर उनसें कहा गया है कि वह पालिका की संपत्ति पर कहीं जगह देखें, ताकि पालिका कमेटी गठित कर इस समस्या का समाधान कर सके।
इस मौके पर ममता कुमार, गीता कंडियाल, मीना नेगी, सरस्वती बिष्ट, आशा देवी, मंजू पुुडीर, शोभा, नीता व दीपा आदि मौजूद रहे।
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
