जनपद टिहरी की स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थियों हेतु महिला होमगार्ड्स पदों के लिए निःशुल्क आवदेन करने का सुनहरा मौका
टिहरी। जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स टिहरी गौतम कुमार ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में 32 महिला होमगार्डस पदों के सापेक्ष 01 अनारक्षित मृतक होमगार्ड्स पद पर आश्रित महिला को समायोजित करते हुये शेष 31 पदों पर महिला होमगार्ड्स की भर्ती की जानी है, जिनमें महिला होमगार्ड्स के अनारक्षित के 16 पद, अनुसूचित जाति 07, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 03, अनुसूचित जनजाति 01, अन्य पिछड़ा वर्ग 04 पद शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों पर केवल जनपद टिहरी गढ़वाल की स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थियों से निःशुल्क आवेदन पत्र मांगे गये हैं। इच्छुक एवं अर्ह महिला अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र दिनांक 04 अगस्त से 23 अगस्त तक जिला होमगार्ड्स कार्यालय नरेन्द्र नगर टिहरी गढ़वाल में जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जनपद के प्रमुख कार्यालयों के सूचनापट्ट से एवं जिला होमगार्ड्स कार्यालय नरेन्द्र नगर से किसी भी कार्य दिवस में निशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके साथ ही जनपद कार्यालय के फेसबुक पेज Tehri Garhwal Homeguards एवं सरकारी वैबसाईट www.uk.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भर्ती हेतु महिला अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के रूप में उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये। बिना स्वप्रमाणित, त्रुटिपूर्ण अपूर्ण एवं निर्धारित तिथि समय के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
More Stories
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
