थराली निवासी बृजमोहन फरस्वान का सहायक कुलसचिव पद पर हुआ चयन, पिंडर घाटी में खुशी की लहर
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक कुलसचिव परीक्षा में सहायक कुलसचिव पद पर विकासखंड थराली के ग्राम पंचायत बूँगा निवासी बृजमोहन फरस्वान पुत्र वीरेंद्र सिंह फरस्वान का चयन होने पर उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र मे खुशी का माहौल है।
बूँगा निवासी हरपाल सिंह फरस्वान ने बताया बृजमोहन सिंह फरस्वान बचपन से ही कर्मठ एवं मेहनती छात्र रहे हैं उनकी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बूँगा ,आठवीं तक की शिक्षा उच्च प्राथमिक विद्यालय बूँगा, 12वीं तक उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज डुग्री से पास कर उच्च शिक्षा डीएवी देहरादून से पास कियाा। बृजमोहन के पिता असम राइफल से रिटायर्ड पूर्व सैनिक हैं तथा माता ग्रहणी है वे अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बृजमोहन ने कुल सचिव पद पर चयन करवाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन होने पर विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक डॉ जीतराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, जि प सदस्य भारती रावत, देवी जोशी, बबीता त्रिकोटी, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, प्रमुख कविता देवी, महिपाल भंडारी, रणजीत सिंह नेगी, एडवोकेट रमेश थपलियाल, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, राकेश भारद्वाज, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, कांग्रेस नेता प्रवीण पुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, सोल समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत, प्रधान बूंगा बृजलाल, पूर्व प्रधान भानु प्रकाश, देवेंद्र सिंह फरस्वान, वीरेंद्र सिंह फरस्वाान ने उन्हें बधाई दी।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
