
थराली निवासी बृजमोहन फरस्वान का सहायक कुलसचिव पद पर हुआ चयन, पिंडर घाटी में खुशी की लहर
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक कुलसचिव परीक्षा में सहायक कुलसचिव पद पर विकासखंड थराली के ग्राम पंचायत बूँगा निवासी बृजमोहन फरस्वान पुत्र वीरेंद्र सिंह फरस्वान का चयन होने पर उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र मे खुशी का माहौल है।
बूँगा निवासी हरपाल सिंह फरस्वान ने बताया बृजमोहन सिंह फरस्वान बचपन से ही कर्मठ एवं मेहनती छात्र रहे हैं उनकी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बूँगा ,आठवीं तक की शिक्षा उच्च प्राथमिक विद्यालय बूँगा, 12वीं तक उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज डुग्री से पास कर उच्च शिक्षा डीएवी देहरादून से पास कियाा। बृजमोहन के पिता असम राइफल से रिटायर्ड पूर्व सैनिक हैं तथा माता ग्रहणी है वे अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बृजमोहन ने कुल सचिव पद पर चयन करवाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन होने पर विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक डॉ जीतराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, जि प सदस्य भारती रावत, देवी जोशी, बबीता त्रिकोटी, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, प्रमुख कविता देवी, महिपाल भंडारी, रणजीत सिंह नेगी, एडवोकेट रमेश थपलियाल, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, राकेश भारद्वाज, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, कांग्रेस नेता प्रवीण पुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, सोल समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत, प्रधान बूंगा बृजलाल, पूर्व प्रधान भानु प्रकाश, देवेंद्र सिंह फरस्वान, वीरेंद्र सिंह फरस्वाान ने उन्हें बधाई दी।
More Stories
मजदूर संघ के निर्विरोध सम्पत्त लाल अध्यक्ष व सोबन पंवार मंत्री चुने गए
मसूरी। मजदूर संघ के वार्षिक सम्मेलन में सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सम्पत्त लाल अध्यक्ष...
मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का हाल चाल जाना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को हाल चाल जाना।...
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की बैठक में 20 मई को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने व श्रमिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
मसूरी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की बैठक नगर अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें...
धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र हनोल का टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का खाका होगा तैयार, स्थानीय लोगों से डीएम ने लिए सुझाव
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश और स्थानीय लोगों के सुझाव को समावेशित कर धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र...
सीएम ने उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा...
आगामी मई दिवस पर मई दिवस समन्वय समिति के नेतृत्व में निकाली जाएगी विशाल रैली
मसूरी। मई दिवस समन्वय समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी मई दिवस को विशाल रैली निकाली...