एनएसयूआई ने प्रधानाचार्य को दिया ज्ञापन देकर प्रवेश परीक्षा मेरिट फार्म से करवाने की मांग की
मसूरी। अखिल भारतीय छात्र संगठन ने एमपीजी कालेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन देकर स्नातक प्रवेश परीक्षा सीयूईटी फार्म से प्रवेश न कर मेरिट फार्म के आधार पर प्रवेश करने की मांग की है।
एमपीजी कालेज के प्रधानाचार्य को एनएसयूआई ने ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया है कि इंटरमीडिएट परीक्षा देने के बाद छात्रों को स्नातक में प्रवेश लेने के लिए अब सीयूईटी परीक्षा का प्रावधान रखा गया है। परंतु चिंता की बात यह है कि पहाड़ी क्षेत्रों में गांव के छात्रों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है जिसके कारण वह सीयूईटी परीक्षा फार्म नही भरवा पाये। इसमें अधिकतर छात्र जौनपुर विकासखंड के कैम्पटी, गरखेत, नैनबाग, बुरांसखंडा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राएं शामिल है। ज्ञापन में कहा गया है कि सीयूईटी फार्म न भरने के कारण इन छात्रों का एक साल का भविष्य खराब हो रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि विषय की गंभीरता को देखते हुए पूर्व की भांति महाविद्यालय में मेरिट फार्म के द्वारा प्रवेश होता था उसी प्रक्रिया को नये सत्र 2023-24 में रखा जाय ताकि छात्रों का भविष्य बर्बाद न हो।
ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन शाह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस, विकास चौहान, अरहम, राहुल रांगड़, अनुज रांगड़, अनुज रांगड़ विनय, नितिन, मुकुल रावत, लक्ष्मी, तनु, संगीता, कल्पना, इल्मा, चांदनी, पूजा आदि मौजूद रहे।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
