पिंडर नदी पर बने मोटर पुल में दरार आने से भारी वाहन है प्रतिबंधित, विगत दो माह से ग्रामीण परेशान
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
चमोली। देवाल व थराली के 100 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला थराली में पिंडर नदी पर बना मोटर पुल के बीच में दरार आने से बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। जिस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहन क्षेत्र में 45 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर देवाल पहुंच रहे हैं। जिस कारण अतिरिक्त भाड़ा पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में आने वाली दिल्ली देवाल व दिल्ली देहरादून परिवहन की बसे भी देवाल नहीं आ रहे है। लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व जेष्ठ प्रमुख मोहन राम आर्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेज कर थराली पुल का शीध्र सुधारीकरण करने व सुयालकोट देवाल खेता मानमती मोटर मार्ग का स्थाई हल निकालने की जोरदार मांग उठाई है।
लोनिवि थराली सहायक अभियंता विरेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया है कि मोटर पुल को ठीक करने के लिए पांच लाख का इस्टेट बना कर जिलाधिकारी चमोली को भेजा है। धन स्वीकृत के बाद पुल को ठीक कर दिया जाएगा।
More Stories
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी...
ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही
कार्यालय संभागीय परिवहन अधि प्रेस-नोट ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाह ब्लिंकिट, जोमेटो,...
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मंगलौर रुड़की में मुंडलाना रोड पर श्री मुस्तकीम द्वारा लगभग 25 से 26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत...
