कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी, 2 की मौत 7 घायल
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर धनियाधार के पास एक बोलेरो वाहन यू के 11 टी ए 2388 अनियंत्रित होकर 90 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 11:30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र सिंह रावत, उप जिलाधिकारी रविंद्र जुवाठा तहसीलदार प्रवीन नेगी, एसएसबी के जवानो ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया व घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में चल रहा है जिसमें से तीन गंभीर रूप से 3 घायलो अमित नेगी, फुनी देवी, अनीता पुत्री प्रताप राम को हायर सेंटर बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है। मृतकों में राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखानी चौधरी उम्र 55 वर्ष बिहार हाल निवासी तलवाड़ी, सरस्वती देवी पत्नी कृष्णानंद उम्र लगभग 43 वर्ष निवासी रेतोली श्रीकोट जनपद बागेश्वर हैं। घायलों में रोहित पुत्र गंभीर शाह उम्र 28 वर्ष चालक निवासी बेनोली थराली, कुमारी अनिता पुत्री प्रताप राम उम्र 19 वर्ष ग्राम दाबो ग्वालदम, फुनी देवी पत्नी प्रताप राम उम्र लगभग 43 वर्ष दाबो, गौरव पांडे पुत्र मोहन पांडे ग्राम जोला उम्र 21 वर्ष, अमित नेगी पुत्र कमल नेगी उम्र 45 वर्ष ग्राम उतरों कर्णप्रयाग हरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह रावत उम्र 47 वर्ष ग्राम थाला, प्रवीण पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस वन दिल्ली हैं।
More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
