160 ग्राम कीड़ा जड़ी के साथ थराली पुलिस के हाथ लगा तस्कर
रिपोर्ट: केशर सिंह सिंह नेगी
चमोली: मंगलवार को थराली में थाना पुलिस ने कीड़ा जड़ी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । थाना प्रभारी थराली देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान अचानक ही मुखबिर की सूचना मिली कि थराली के कुराड़ तिराहे पर एक व्यक्ति कीड़ा जड़ी(यारसा गंवू) ले जा रहा है। जिस पर थाना पुलिस थराली द्वारा कुराड़ तिराहे पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्ति को तलाशी की गई तो उसके पास से 160 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई है। उक्त अभियुक्त आदित्य कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम छलका छिलासु थाना पागला पिथौरागढ़ के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0 संख्या 22/2023 धारा 26(छ)/41/42 वन अधिनियम 3/28 उत्तराखंड इमारती लकड़ी बबन उपज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस टीम में व0उ0नि अजीत कुमार, हेड कांस्टेबल महेश चंद्र, कांस्टेबल कृष्णा भंडारी, महिला कांस्टेबल आरती, मौजूद थे।
More Stories
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ
कोतवाली सहसपुर दिनांक - 05/02/2026 को देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त...
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग...
