डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया चिकित्सकों के आन्दोलन का समर्थन, डॉक्टर रोहित चौहान के साथ हुई थी मारपीट
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चामोली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नन्दा नगर के डाक्टर रोहित चौहान पर मरीज के साथ आऐ तीमारदारों द्वारा गाली गलौज, मारपीट के विरोध में उतरे प्रांतीय चिकित्सा संघ चमोली को अपना समर्थन देने में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद चमोली आगे आया है।
जनपद फार्मासिस्ट एसोसिएशन चमोली के अध्यक्ष कोटियाल और मंत्री प्रदीप रावत ने कहा है कि आये दिन इस प्रकार की बारदातें अस्पताल सेवाओं के दौरान अस्पताल कर्मियों के साथ सुनाई देता है। जिससे अस्पतालों में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। डॉक्टर रोहित चौहान के साथ मारपीट करने वाले व्यक्तियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। अन्यथा डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद चमोली भी प्रांतीय चिकित्सा संघ चमोली को पूर्ण समर्थन करते हुये उनके साथ आन्दोलन में भागीदारी करेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जनपद चमोली एसोशिएसन द्वारा अपने समर्थन की सूचना से प्रांतीय संगठन सहित चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ चमोली को भी अवगत करा दिया गया है। वहीं राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली, सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल, ग्वालदम, नारायण बगड़ के डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार कर 24 घंटे के अंदर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
