सीएम के नाम से ब्लॉक प्रमुख द्वारा अवैध वसूली करने पर कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी
चमोली: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व यूथ कांग्रेस ने देवाल मे ब्लाक प्रमुख द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से अवैध वसूली करने और कर्मचारी अधिकारियों को धमकाने के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया व ब्लॉक प्रमुख पर कार्रवाई करने की मांग की है।
मंगलवार को भारी बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकाला।
इसके बाद वीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें कहा गया है कि विगत कई समय से ब्लॉक प्रमुख द्वारा कई कर्मचारियों अधिकारियों को सीएम एवम कैबिनेट मंत्री के नाम पर धमकाया जा रहा। विगत दिनों बिजली घोटाले की लगातार जांच की मांग के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए आज कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सीएम को हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, यूथ विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप दानू, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, इंद्र सिंह राणा, महावीर बिष्ट, लखन रावत, ललित बिष्ट, नरेंद्र सिंह, आशू रावत, मोहन राम, खिलाफ राम, सचिन परिहार, प्रेम सिंह, कुंदन राम, कंचन बिष्ट,राकेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
More Stories
आशारोड़ी-झाझरा व रिस्पना-विंदाल एलिवेटेड कॉरीडोर के कार्य में तेज़ी लाई जाए
राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने एवं सुगम कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित रिस्पना-विंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना को...
गर्भवती स्त्री से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली चकराता दिनाँक 30-11-2025 राजस्व क्षेत्र बरौथा तहसील चकराता में पीडिता द्वारा अपने गाँव के एक व्यक्ति मुकेश चौहान द्वारा...
अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नज़र रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी...
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान लगातार...
निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग पंहुचे डीएम; कार्यों का किया निरीक्षण; धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार
जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लि0 परियोजना अन्तर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने...
हरिद्वार पुलिस की ऊर्जावान मेजबानी, 23वीं प्रादेशिक पुलिस वॉलीबॉल/सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2025 का हुआ समापन
बॉलीबॉल में मेजबान हरिद्वार बनी नई चैंपियन, लगातार १२ बार की विजेता देहरादून को दी पटकनी सेपक टाकरा में क्रमशः...
