हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, बीएसई सेंसेक्स 338 अंक उछलकर खुला
नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 338 अंक उछलकर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 338.00 अंक की तेजी के साथ 65,682.17 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 97.05 अंकों की तेजी के साथ 19,452.95 अंक पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों में तेजी और सिर्फ एक विप्रो में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे अधिक तेजी बजाज फिनसर्व के शेयरों में देखने को मिल रही है। आईटी, फार्मा, एफएमसीजी समेत तमाम इंडेक्स में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ था। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भारी खरीदारी और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से बाजार में तेजी रही। हालांकि, तिमाही नतीजे आने से पहले सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार की बढ़त पर कुछ अंकुश लगा। कंपनियों के वित्तीय परिणाम इस सप्ताह से आने शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को आई तेज गिरावट के बाद 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 63.72 अंक चढ़कर 65,344.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 353.04 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.10 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,355.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक 3.78 प्रतिशत मजबूत हुआ था।
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
