पहाड़ घूमने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में कहर बरपा रही बारिश
देहरादून: अगर आप पहाड़ घूमने जा रहे हैं तो सावधान जाएं. मानसून की बारिश पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में जमकर कहर बरपा रही है. मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है तो वहीं पहाड़ों में लैंडस्टाइड की वजह से रास्ते बंद हो जा रहे हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड में मानसून का असर दिखाई दे रहा है. यहां के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.
सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बनी पुलिस,रहने एवं खाने की की गयी व्यवस्था। pic.twitter.com/rKescPBO2p
— Chamoli Police Uttarakhand (@chamolipolice) July 2, 2023
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. अगर उत्तराखंड की बात करें तो यहां बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. उत्तराखंड के लामबगड़ में पानी का जलस्तर बढ़ने व सड़क पर मलबा आने की वजह से बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया है. सड़क मार्ग बंद होने के कारण रास्ते मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए पुलिस देवदूत बनी और उनके रहने एवं खाने की व्यवस्था की गई है. यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं.
आपको बता दें कि आईएमडी ने पूर्वानुमान में बताया था कि उत्तराखंड के कई जनपदों में 2 जुलाई यानी रविवार को जमकर बारिश होगी. साथ ही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आज के लिए देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, पिथौरागढ़, पौड़ी और चमोली में चेतावनी जारी की है और संवेदनशील इलाकों भूस्खलन की उम्मीद जताई है. आईएमडी ने 1 जुलाई से लेकर 5 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
