अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध देशी तमंचे को लहराते व प्रदर्शित करते हुये दिख रहा है, का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिस पर डालनवाला पुलिस वायरल विडियो में दिख रहे व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो उसकी पहचान विशाल गोदियाल पुत्र अशोक गोदियाल निवासी पूरन बस्ती इन्दर रोड थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति विशाल को डालनवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया, जिससे वीडियो में दिख रहे अवैध देशी तमंचे के सम्बन्ध में जानकारी करने पर वह आनाकानी करने लगा, सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपने दोस्तों के बीच रौब झाड़ने तथा सोशल मीडिया में वायरल होने के लिए उक्त देसी तमंचे के साथ अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर डालना स्वीकार किया गया, अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बलबीर रोड स्थित एक पुराने खंडर से वीडियो में दिख रहे 315 बोर के देशी तमंचे व 01 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में धारा -3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
विशाल गोडियाल पुत्र अशोक गोडियाल निवासी पूरन बस्ती इन्दर रोड, थाना डालनवाला, जिला देहरादून उम्र 24 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
1- देशी तमंचा 315 बोर – 01
2- जिंदा कारतूस (BMM KF) – 01
*पुलिस टीम*
1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी कोतवाली डालनवाला, देहरादून
2- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
3- का0 विजय सिंह
4- का0 आदित्य राठी,
