हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की अवैध प्लाटिंग व निर्माण कार्य पर बड़ी कार्रवाई

न्यू गढवाली तड़का ढाबा के सामने, श्यामपुर कागड़ी, जिला-हरिद्वार में श्री हितबद्ध व्यक्ति द्वारा भूतल पर लगभग 30’ * 40’ की माप में निर्माण कार्य किया जा रहा है ।

जियापोता से जमालपुर मार्ग मंगल मूर्ति विहार जमालपुर हरिद्वार में श्री मयंक शर्मा व श्री मोहित शर्मा/हितबद्व व्यक्ति द्वारा भूतल पर लगभग 35′ * 45′ की माप में आर0सी0सी0 काँलम खडे करने का कार्य किया जा रहा है।

देहरादून मुख्य मार्ग, चौली शहाबुद्धीन, तह०भगवानपुर, जिला-हरिद्वार में श्री नदीम द्वारा लगभग 6 से 8 बीघा भूमि पर अवैध कालोनी का निर्माण किया जा रहा है।

अरोड़ा प्रोप्रटी, छांगा माजरी, तह०भगवानपुर, जिला-हरिद्वार में श्री हेमकुमार भसीन पुत्र श्यामसुन्दर भसीन द्वारा लगभग 7 से 8 बीघा भूमि पर अवैध कालोनी का निर्माण किया जा रहा है।

नियर टोल प्लाजा, भगवानपुर, जिला-हरिद्वार में श्री जोनी, संदीप, हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 10 से 15 बीघा भूमि पर अवैध कालोनी का निर्माण किया जा रहा है।

प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को सील तथा जे0सी0बी0 की सहायता से अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्याे को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।