बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा
थाना राजपुर
दिनांक 26/01/26 को श्री दिनेश मल्होत्रा निवासी कुल्हान सहस्त्र धारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके विदेशी मदिरा की दुकान का ताला तोड़कर महंगी शराब की बोतलें चोरी ली है, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 – 12/26 धारा 305(a) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक – 26/01/26 की रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमनाथ नगर आईटी पार्क के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुरेश सिंह को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- सुरेश सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी आनंद विहार निकट टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, उम्र- 48 वर्ष।
*बरामदगी :-*
13 बोतल अंग्रेजी शराब
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 सीमा चौहान
2- कां0 रविंद्र कुमार
More Stories
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
