पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
थाना प्रेमनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में वर्ष 2019 व 2020 में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में अभियुक्त इवांसू चांदना उर्फ गोल्डी जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड के दौरान दिनांक 31/03/2020 को 90 दिवस के पैरोल पर रिहा किया गया था, अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही मां0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई।
अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर मा० न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे,
जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इवांसू चांदना उर्फ गोल्डी पुत्र रवि कुमार को मियांवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*
ईवांशु चांदना उर्फ गोल्डी पुत्र रवि कुमार निवासी मन्नूगंज कोतवाली नगर देहरादून हाल पता हर्रावाला बड़ौदा बैंक वाली बगल की गली थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष
*पुलिस टीम –*
1- उ०नि० सतेंद्र सिंह
2- का0 शरत कुमार
3- कां० रॉबिन सिंह
More Stories
नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पटेलनगर दिनांक 13-03-2026 को वादिनी निवासी आजाद काँलोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी की...
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
