एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने फिर चलाई जागरुकता की पाठशाला
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर द्वारा शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एण्ड रिसर्च में नए सत्र का किया शुभारम्भ छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम , नशे के दुष्प्रभावों, एन्टी रैगिंग की दी विस्तृत जानकारी अन्जान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड आदि साझा न करने की दी सलाह
सभी छात्रो को हेल्प लाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए उन्हें अपने परिजनों एवं आसपास रहने वाले लोगों को भी साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की करी अपील

*थाना प्रेमनगर*
#वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक_देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में साइबर अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों तथा एण्टी रैगिंग हेतु युवा वर्ग/आमजन को जागरूक के जाने के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 16-12-25 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत स्तिथ शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एण्ड रिसर्च में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच जाकर साइबर अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों तथा एण्टी रैगिंग के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे होने वाले नुकसानों की जानकारियां देने के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराधों के रोकथाम के सम्बन्ध में उपाय बताये गये।
इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को cybercrime.gov.in एवं NCRP पोर्टल से सम्बन्धित सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गयी तथा उक्त जानकारी को अपने घर पर परिवारजनो को भी साझा करने हेतु अवगत कराया गया। एण्टी रैगिग के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा कर रैगिंग न करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
