हरिद्वार पुलिस की ऊर्जावान मेजबानी, 23वीं प्रादेशिक पुलिस वॉलीबॉल/सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2025 का हुआ समापन
बॉलीबॉल में मेजबान हरिद्वार बनी नई चैंपियन, लगातार १२ बार की विजेता देहरादून को दी पटकनी सेपक टाकरा में क्रमशः रेगू में 31वीं वाहिनी पीएसी व क्वार्ड में जनपद उधम सिंह नगर बनी विजेता जनपद एवं वाहिनियों के बीच 03 दिन तक चली कलस्टर प्रतियोगिता
जिला जज नरेन्द्र दत्त बने समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एसएसपी डोभाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत प्रतियोगिता में बॉलीबॉल की 16 टीमों व सेपक टाकरा की 10 टीमों के बीच हुआ मुकाबला मुख्य अतिथि व एसएसपी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर दी गई ट्रॉफी
दिनांक 01/12/25 से पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुरू हुई 04 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल/ सेपक टाकरा प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आज विधिवत रूप से समापन हुआ।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने जिला जज नरेन्द्र दत्त का सर्वप्रथम एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैंड की मधुर धुन के मध्य हुई परेड के पश्चात मुख्य अतिथि व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव/ एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर अलंकृत करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव को आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी पुलिस अधिकारियों, प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ आदि द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया।
आज हुए बॉलीबॉल फाइनल में मेजबान जनपद हरिद्वार ने विगत 12 वर्षों से लगातार विजेता रही जनपद देहरादून की टीम को शिकस्त दी। सेपक टाकरा के फाइनल में रेगू में 31वीं वाहिनी पीएसी ने विजेता की कुर्सी पक्की की। क्वार्ड में 31वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
More Stories
अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
कोतवाली डोईवाला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित...
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों...
नथुआवाला क्षेत्र से लावारिस पशुओं को कांजी हाउस भेजने पर माननीय महापौर का आभार
देहरादून।वार्ड संख्या 100 नथुआवाला की पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल द्वारा क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर माननीय महापौर...
देहरादून के मछली बाजार में युवती की निर्मम हत्या का राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान
देहरादून के मछली बाजार क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती की सरेआम गला रेतकर की गई जघन्य हत्या के मामले...
नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने की दिशा में हरिदद्वार पुलिस की कार्रवाई
मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से संचालित “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल...
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर लगातार चल रहा दून पुलिस का जागरूकता अभियान
थाना बसंत विहार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम पुलिस आपके...
