वाहन में लगी वीआईपी पट्टिका, हूटर तथा काली फ़िल्म को हटाते हुए वाहन को किया सीज
थाना बसन्त विहार
विगत दिनों दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान आज दिनाँक 18/11/2025 को बसंत विहार पुलिस द्वारा एक संदिग्ध सफारी वाहन को रुकवाया गया, जिसमे आगे विधायक का बोर्ड लगा था तथा वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म एवं वाहन में हूटर भी लगाया गया था।वाहन की विधिवत चेकिंग में उसमें कोई भी विधायक मौजूद नहीं मिले, चालक द्वारा स्वयं को बाहरी राज्य के विधायक का पुत्र होना बताया गया।
नियमो का उल्लंघन तथा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन को कब्जे में लेते हुए वाहन पर लगे विधायक के बोर्ड को हटाते हुए वाहन के शीशों में लगी काली फिल्म एवं हूटर को हटवाया गया तथा चालक/वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया।
एसएसपी दून का स्पष्ट संदेश
वाहनो में किसी भी प्रकार के भ्रामक बोर्ड, अवैधानिक उपकरण या वीआईपी चिन्हों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रत्येक दशा में कार्यवाही तय है।
More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
