थराली मे राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के भवन का एक हिस्सा ढहा, बड़ी दुर्घटना टली
रिपोर्ट: केशर सिंह नेगी।
चमोली। थराली स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में उस समय एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब स्कूल के भवन का अगला हिस्सा अचानक ही भरभरा कर ढह गया है। गनीमत यह रही कि घटना से कुछ ही देर पहले स्कूल में छुट्टी हो गई थी और सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक स्कूल से चले गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमेशा की भांति मंगलवार को भी आदर्श इंटर कॉलेज थराली में प्रातः प्रार्थना, शैक्षिक कार्य होने के बाद स्कूल में छुट्टी हो गई थी। सभी छात्र एव शिक्षक स्कूल से चले गए। इसके बाद अचानक ही लगभग 2:30 बजे स्कूल के मुख्य भवन के बरामदे वाला हिस्सा भरभरा कर गिर गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह फर्सवाण ने बताया कि घटना स्कूल बंद होने के बाद हुई जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
More Stories
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 17/06/2026 को वादी श्री राहुल अग्रवाल पुत्र श्री ईश्वर चन्द अग्रवाल निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला देहरादून द्वारा...
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में होगा बड़ा बदलाव, 5 करोड़ रुपये में बैज से लेकर ध्वज तक बदलेगा स्वरूप
देवभूमि की सुरक्षा की कमान संभालने वाली उत्तराखंड पुलिस जल्द ही एक बिल्कुल नए और आधुनिक स्वरूप (New Visual Identity)...
चमोली: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की डोली आज पहुंचेगी गोपेश्वर, गोपीनाथ मंदिर में शुरू होंगे शीतकालीन दर्शन
उत्तराखंड के पंच केदारों में से एक, चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ जी की चल विग्रह उत्सव डोली अपने ग्रीष्मकालीन धाम...
देहरादून: 93 दिन से लापता BSc छात्र का जंगल में मिला कंकाल, दो युवकों पर हत्या का आरोप
राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से बीते तीन महीनों (93 दिनों) से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रहे 22 वर्षीय...
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, राजनीतिक सफर में संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारियां
देहरादून। उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. ढाल सिंह...
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
*प्रेस नोट* *मीडिया सेल देहरादून* *दिनांक- 18/10/2026* थाना रायपुर दिनांक - 15/10/2026 को वादी अक्षय अहलुवालिया पुत्र श्री राजीव...
