डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने ली पेयजल आपूर्ति हेतु रेखीय विभागों की बैठक
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत लाईनों की शीघ्र सुचारू करने को लेकर अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा ने आपदा कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक ली। प्रभावित गांवों एवं राजपुर रोड आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट वाले स्थानों पर टैंकरो एवं वैकल्पिक व्यवस्था से पैदल आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने रेखीय विभाग के कार्मिकों को सक्रियता से कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों को युद्वस्तर पर कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को तत्काल रिस्टोर करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है,
वहां पर टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विद्युत लाइन को ठीक करते हुए बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करें। सड़क एवं संपर्क मार्गो को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए।
More Stories
शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे में 08 व्यक्तियों/महिलाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली ऋषिकेश दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के संबंध में आज दिनांक - 21/08/2026 को दोनों ही पक्षों के...
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की अवैध प्लाटिंग व निर्माण कार्य पर बड़ी कार्रवाई
न्यू गढवाली तड़का ढाबा के सामने, श्यामपुर कागड़ी, जिला-हरिद्वार में श्री हितबद्ध व्यक्ति द्वारा भूतल पर लगभग 30’ * 40’...
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
देहरादून के बालावाला एवं गूलर घाटी क्षेत्र में वर्षों से लंबित जनसमस्याओं और विभागीय लापरवाही पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन...
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण...
ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत, समयबद्ध निस्तारण पर जोर
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय...
