भूमि धोखाधड़ी के आदतन अभियुक्त को किया जिला बदर
प्रेमनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशो पर जनपद में आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा भूमि धोखाधड़ी व अन्य अपराधों में लिप्त अभियुक्त कमल पुत्र पदम सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकरी की गई, जिसमें पाया गया कि कमल के विरुद्ध थाना प्रेमनगर व जनपद देहरादून के अन्य थानों में भूमि धोखाधड़ी व अन्य अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिस पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत कार्यवाही हेतु जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की गई।
जिसका संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा अभियुक्त कमल के विरुद्ध 6 माह हेतु जिला बदर का आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 22/07/2025 को अभियुक्त कमल को डोल बजाकर जनपद की सीमा अशारोड़ी बॉर्डर से बाहर कर जिला बदर किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*
कमल पुत्र पदम सिंह , निवासी जामुनवाला, पोस्ट ऑफिस घंघोड़ा, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून
*आपराधिक इतिहास कमल*
1- मु.अ.सं. 84/22 – धारा 420/120B/504 भादवी
2- मु.अ.सं. 130/22 – धारा 147/427/447/504/506 भादवी
3- मु.अ.सं. 144/22 – धारा 420/120B/467/468/471 भादवी
4- मु.अ.सं. 281/21 – धारा 420 भादवी
5- मु.अ.सं. 22/22 – धारा 420/406/120B भादवी
6- मु.अ.सं. 76/2023 – धारा 420 भादवी
7- मु.अ.सं. 36/2013 – धारा 447 भादवी
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
