गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद बस खाई में गिर गई. इसमें करीब 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोग घायल हो गए. बताया गया कि हादसे के समय बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे. दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है.
बताया गया कि बस संख्या (UK 07 8585) गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी. दोपहर करीब 3 बजे के आसपास जैसे ही बस गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी (Gangnani) के पास पहुंची बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई. जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक, 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया गया कि बस में करीब 30-35 लोग सवार थे. 19 घायलों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया गया है. हादसे में 7 यात्री की मौत की सूचना है. फिलहाल मौके पर उत्तरकाशी (Uttarkashi) के डीएम, एसपी, एसडीएम, एसडीआरएफ, एनडीआरफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस मौजूद हैं. रेस्क्यू अभियान जारी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और अपर मुख्य सचिव को घटना की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम धामी ने कहा है कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रखने के लिए कहा गया है।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
