अफजाल और सलीम को नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करते पकड़ ग्रामीणों ने

ग्राम नकरौंदा नगर निगम वार्ड 99 दो बहरूपि किन्नरों को दबोचा ग्रामीणों ने समय पर सतर्कता व सूझ बुझ दिखाते हुए दो युवकों  अफजाल और सलीम को नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करते हुए पकड़ । बताया जा रहा है कि ये युवक दिन में घरों की रेकी करते हैं और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूर्व में भी इन्हें क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए देखा गया अफजाल और सलीम नकली किन्नर बनकर गांव में पैसा वसूलने आए थे।

ग्रामीणों को शक हुआ, और उन्होंने उन्हें पकड़ लिया। इनके कुछ साथी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है और राज्यमंत्री रजनी रावत से भी शिकायत की गई हैमांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।लोगों की चिंता: ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के गिरोह अक्सर नकली पहचान लेकर लोगों को धोखा देते हैं और फिर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं।
प्रशासन से उम्मीद
अब लोगों को उम्मीद है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच और कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।