रैन बसेरा भवन के नीचे से पुश्ता ढहने से कई परिवारों को ख़तरा, पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को किया निर्देशित
मसूरी। किंक्रेग में रैन बसेरा भवन के नीचे से पुश्ता ढहने से वहां रह रहे निवासियों को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि प्रशासन व पालिका ने वहां रह रहे एक परिवार को अन्यत्र विस्थापित कर दिया है, लेकिन उसके उपर बने रैन बसेरे व दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
किंक्रेग में रैन बसेरा भवन के नीचे से पुश्ता ढहने के बाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नायब तहसीलदार विनोद तिवाड़ी ने मौके पर जाकर जायजा लिया व वहां रह रह रहे एक परिवार को विस्थापित कर दिया है। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रभाव से पुश्ता लगाने की मांग की है ताकि रैन बसेरे का खतरा टल सके।
वहीँ इस संबंध में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उन्होंने मौके पर जाकर देखा है कि भारी बारिश के कारण रैन बसेरे की नीचे की दीवार गिर गई है। जिससे भवन को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने इस पर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वहां रह रहे लोगों को नोटिस देकर भवन खाली कराया जाय। वहीं इसके नीचे जो बस्ती है उसे भी उनकी सुरक्षा को देखते हुए खाली करने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही बारिश कम होती है तो पालिका इसका उपचार शुरू कर देगी।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
