दर्दनाक हादसा: धनौल्टी मसूरी मार्ग पर गहरी खाई में गिरी टाटा सफारी, दो लोगो की मौत एक गंभीर रूप से घायल
मसूरी। धनौल्टी मसूरी मार्ग पर एक टाटा सफारी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरा, जिसमे सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की कम्युनिटी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी धनौल्टी मार्ग पर सुवाखोली मसराना के बीच एक टाटा सफारी वाहन संख्या सीएच 04 0042 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे सवार संदीप उनियाल पुत्र प्यारेलाल उम्र 42 वर्ष निवासी उनियाल गांव टिहरी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उत्तरकाशी के धनारी धारकोट निवासी रेशमी नौटियाल उम्र 52 वर्ष की कम्यूनिटी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल धनारी धारकोट निवासी मयंक नौटियाल पुत्र विवेकानंद नौटियाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ब0 पुलिस निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस को सूचना मिली कि धनौल्टी मसूरी मार्ग पर मसराना के पास एक टाटा सफारी गहरी खाई में जा गिरी है। जिस पर वे मय फोर्स घटनास्थल पहुंचे। मौके पर फायर व एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची।तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमे गंभीर हालत में घायल युवक को खाई से निकाल कर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया गया। जिसका उपचार चल रहा है। वहीं युवक की मां को भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जबकि युवक के मौसा की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
More Stories
कंपनी से स्टील पाइप और अन्य समान ले उड़ा चोर
*थाना बहादराबाद* वादी मुकदमा श्री बृजमोहन गुप्ता निवासी विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर...
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की...
आर.टी.ओ. देहरादून की सजग चेकिंग व चालन की करवाई लगातार जारी
आर.टी.ओ. देहरादून के निर्देशन में ISBT परिसर/परिक्षेत्र में निरंतर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नेहरू कॉलोनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी...
ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही
कार्यालय संभागीय परिवहन अधि प्रेस-नोट ब्लिंकिट, जोमेटो, स्विगी फूड डिलीवरी वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाह ब्लिंकिट, जोमेटो,...
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मंगलौर रुड़की में मुंडलाना रोड पर श्री मुस्तकीम द्वारा लगभग 25 से 26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत...
