सरेराह शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक
मसूरी क्षेत्रान्तर्गत माल रोड पर शराब पीकर मचा रहा था हुड़दंग, आमजन को कर रहा था परेशान,
युवक का सत्यपान न कराने पर मकान मालिक के विरूद्ध भी की गयी पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही,
दिनांक 08-06-2025 को डायल 112 के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट के पास नशे की हालत में सारेराह हुड़दंग कर आमजन को परेशान कर रहा है।
उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये हुड़दंग कर रहे युवक बलवीर पुत्र फते सिंह, निवासी रंडोली चमोली हाल निवासी कंट्री इन होटल, कैमल बैक रोड को माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट से गिरफ्तार करते हुए युवक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई,
साथ ही युवक का सत्यापन न कराने पर युवक के मकान मालिक के विरूद्ध भी 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
More Stories
शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे में 08 व्यक्तियों/महिलाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली ऋषिकेश दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के संबंध में आज दिनांक - 21/08/2026 को दोनों ही पक्षों के...
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की अवैध प्लाटिंग व निर्माण कार्य पर बड़ी कार्रवाई
न्यू गढवाली तड़का ढाबा के सामने, श्यामपुर कागड़ी, जिला-हरिद्वार में श्री हितबद्ध व्यक्ति द्वारा भूतल पर लगभग 30’ * 40’...
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
देहरादून के बालावाला एवं गूलर घाटी क्षेत्र में वर्षों से लंबित जनसमस्याओं और विभागीय लापरवाही पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन...
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण...
ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत, समयबद्ध निस्तारण पर जोर
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय...
