गैर इरादतन हत्या के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त द्वारा लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए निगम रोड सेलाकुई पर राहगीरो व स्कूली छात्राओं को किया था चोटिल
दुर्घटना में घायल एक युवती की उपचार के दौरान हो गयी थी मृत्यु
अभियोग में पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की बढोतरी कर मा0 न्यायलय से प्राप्त किया अभियुक्त का गैर जमानती वारण्ट
गैर जमानती वारेंट की तामीली करते हुए पुलिस ने वाहन चालक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सेलाकुई
दिनांक 23/04/2025 को वाहन संख्या यू0के0-17जे0- 7769 आल्टो कार के चालक द्वारा कार को लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से चलाते हुए निगम रोड सेलाकुई पर राहगीरो व कई स्कूली छात्राओं को चोटिल किया था, जिस सम्बंध मे थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 46/2025 धारा 125(ए)/125(बी)/281/324(5) बी0एन0एस0 बनाम विक्रान्त कुमार अभियोग पंजीकृत करते हुए दिनांक 23/04/2025 को वाहन चालक विक्रान्त कुमार पुत्र शक्ति सिंह, निवासी नगला सलारु थाना मंगलौर जिला हरिद्वार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
दिनांक 30/05/2025 को घटना मे चोटिल उपचाराधीन युवती कु0 अनुष्का रावत पुत्री श्री अमर सिंह रावत निवासी निगम रोड सेलाकुई देहरादून उम्र 16 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर मृतका का पंचायतनामा की कार्यवाही व पोस्टमार्टम के उपरांत दिनांक 31/05/2025 को गवाहो के बयान एंव पर्याप्त साक्ष्यो के आधार पर अभियोग मे अभियुक्त वाहन चालक विक्रान्त के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस की बढोतरी की गई तथा दिनांक 02/06/2025 को मा0 न्यायालय से अभियक्त चालक का गैर जमानती वारण्ट प्राप्त करते हुए अभियुक्त विक्रान्त को गिरफ्तार किया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
विक्रान्त कुमार पुत्र शक्ति सिंह निवासी नगला सलारु, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, उम्र- 34 वर्ष।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
