मौसम ने बदली करवट, मैदान में अंधड़ और चोटियों पर हिमपात; आज गर्मी से मिल सकती है कुछ राहत
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से धूप खिलने के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदला और चोटियों पर हल्का हिमपात व निचले इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में शाम को धूलभरी आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
दोपहर तक भीषण गर्मी
रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। जिससे दोपहर तक भीषण गर्मी का आलम रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी आंशिक बादल मंडराते रहे। शाम को घने बादलों ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में डेरा डाल लिया। जिसके बाद केदारनाथ की चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं, बदरीनाथ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। तमाम पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारों का दौर चला। दून में शाम को अंधड़ चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। साथ ही कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं। मौसम बदलने से तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
