उत्तराखंड में अलर्ट, चारधाम व हेमकुंड जाने वाले 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन रद
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद उत्तराखंड में 30 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी नागरिकों के पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद कर दिए गए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी दी।
राज्य में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्र पूरी तरह सुरक्षित: धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा को आश्वस्त किया कि यहां पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्र पूरी तरह से सुरक्षित हैं। राज्य सरकार हर स्तर पर उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर जम्मू-कश्मीर के छात्रों व प्रबंधन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के समन्वय को और सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने यूपीईएस यूनिवर्सिटी और मायादेवी विश्वविद्यालय सेलाकुई में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं और प्रबंधन से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
