उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी
प्रदेश में मंगलवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, नैनीताल व चंपावत में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को सुबह से दून में तेज धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद हल्के बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के कारण यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत व नैनीताल जनपद के कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। बुधवार से 18 अप्रैल तक हरिद्वार को छोड़कर सभी जनपदों में कहीं-कही हल्की वर्षा, ओलावृष्टि और घने बादल छाए रहने से पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा।
More Stories
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
