गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पर हरिद्वार में प्रशासन सख्त, अब एक से अधिक असलहे हैं तो करने होंगे जमा
रुड़की में पिछले दिनों खुलेआम शस्त्र लहराने के वीडियो पूरे देश में वायरल होने और जमकर हवाई फायरिंग के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठा लिए हैं। अब जिले में एक से अधिक असलहे किसी के पास हैं तो उसे जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने वाले व्यक्ति के सभी लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने यह फैसला गृह मंत्रालय के निर्देश पर लिया है। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में दो से अधिक शस्त्र रखने वालों के एक शस्त्र जमा कराए जाएंगे। फिलहाल इस माह के अंत तक सात शस्त्र धारकों से असलहे जमा कराए जा चुके हैं। अब जो शस्त्र जमा नहीं करेंगे उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। बता दें कि वर्ष 2016 में एनडीएएल पोर्टल के शुरुआत में जिले के सभी लाइसेंस धारकों को यूआईएन (विशिष्ट पहचान संख्या) आवंटित किये गए थे। ऐसे लाइसेंसियों को चिह्नित करते हुए उनकी संख्या से शासन को अवगत कराने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने शुक्रवार को इसके अनुपालन की बात कही है।
25 अप्रैल तक हर हाल में देनी होगी यूआईएन की सूचना
गृह मंत्रालय ने विशेष राज्यों में इस व्यवस्था को लागू किया है। इसमें उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि यदि शस्त्रधारक की ओर से शस्त्र जमा नहीं किया जा रहा है तो उनके विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में इस निर्देश का अनुपालन कराएंगे। शस्त्र धारकों के लाइसेंस पर यूआईएन आवंटित नहीं हुआ है और इसकी सूचना उन्होंने अगर 25 अप्रैल तक नहीं दी तो इस संबंध में केवल लाइसेंस निरस्त करने का ही विकल्प होगा।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
