पानी की किल्लत सताए तो ये नंबर मिलाएं, सीएम के निर्देश के बाद जिलावार बनाएं गए कंट्रोल रूम
प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिलावार कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। सरकार ने सभी कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए हैं। सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बताया कि कंट्रोल रूम की नियमित समीक्षा हो रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए व्यापक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001804100 और 1916 पहले से ही चल रहे हैं। जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान कराया जा रहा है।
More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त रुख — खुले में बिकने वाली मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्यप
उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने आगामी दिवाली और त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए राज्यभर के...
विजयादशमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश — ‘अंतर के रावण’ को मिटाने और सामाजिक समरसता का आह्वान
विजयादशमी के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए समाज में भाईचारे,...
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 17/06/2026 को वादी श्री राहुल अग्रवाल पुत्र श्री ईश्वर चन्द अग्रवाल निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला देहरादून द्वारा...
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में होगा बड़ा बदलाव, 5 करोड़ रुपये में बैज से लेकर ध्वज तक बदलेगा स्वरूप
देवभूमि की सुरक्षा की कमान संभालने वाली उत्तराखंड पुलिस जल्द ही एक बिल्कुल नए और आधुनिक स्वरूप (New Visual Identity)...
चमोली: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की डोली आज पहुंचेगी गोपेश्वर, गोपीनाथ मंदिर में शुरू होंगे शीतकालीन दर्शन
उत्तराखंड के पंच केदारों में से एक, चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ जी की चल विग्रह उत्सव डोली अपने ग्रीष्मकालीन धाम...
देहरादून: 93 दिन से लापता BSc छात्र का जंगल में मिला कंकाल, दो युवकों पर हत्या का आरोप
राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से बीते तीन महीनों (93 दिनों) से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रहे 22 वर्षीय...
