देहरादून में मदरसों को सील करने पर मायावती की धामी सरकार को नसीहत, कहा- ‘गैर सेक्युलर’
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्राइवेट मदरसों को सील करने की धामी सरकार की कार्रवाई को आड़े हाथ लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने धामी सरकार को नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पहले कुछ मजारों व धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किए जाने के बाद अब राजधानी देहरादून में 11 प्राइवेट मदरसों को सील किए जाने की खबर की काफी चर्चा है। सरकार धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाली ऐसी द्वेषपूर्ण व गैर सेक्युलर कार्रवाईयों से जरूर बचें।
कांशीराम की जयंती पूरे मिशनरी भावना के साथ मनाने की अपील
वहीं मायावती ने कार्यकर्ताओं से आगामी 15 मार्च को कांशीराम की जयंती पूरे मिशनरी भावना के साथ मनाने की अपील की है। पार्टी के इन कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ स्थित ’बहुजन समाज प्रेरणा केन्द्र’ जहां उनका अस्थि कलश स्थापित है व यूपी स्टेट कार्यालय में शुक्रवार को उन्होंने दौरा व निरीक्षण किया।
मदरसों को सील करने के समर्थन में निकाली रैली
देहरादून: प्रशासन की ओर से मदरसों को सील करने की कार्रवाई के समर्थन में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान प्रशासन का आभार जताया। राजा रोड स्थित कार्यालय से हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद प्रशासन की कार्रवाई के समर्थन में नारेबाजी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
