अभी ठंड गई नहीं! होली से पहले फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार
उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ है और तेज धूप खिल रही है। हालांकि, दून के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं चलती रहीं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहा।
ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शनिवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आगामी सोमवार से ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहने की आशंका है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी हो सकती है।
पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह महसूस की जा रही कंपकंपी
शुक्रवार को दून में सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप खिली। लेकिन, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम हवाएं भी चलती रहीं। शाम को दून में आंशिक बादल भी मंडराने लगे। इस बीच दून का अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे होने के कारण सुबह और शाम को ठंडक बरकरार है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह कंपकंपी महसूस की जा रही है।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
