Kedarnath Ropeway: मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री से किया था अनुरोध, अब बदलेगी पर्यटन राज्य की तस्वीर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सोनप्रयाग से केदारनाथ और केदारनाथ से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे निर्माण का अनुरोध किया था। अब इस पर केंद्रीय कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि आने से पहले राज्य को दो बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को सहयोग मिल रहा है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बदरीनाथ के मास्टर प्लान के कार्य तेजी से हुए हैं। उनके आने के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई होगी।
डबल इंजन सरकार का आभार
हेमकुड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने भी गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोप वे परियोजना की स्वीकृति के लिए डबल इंजन सरकार का आभार प्रकट किया है। ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि इसके निर्माण से श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
