उत्तराखंड में इन सरकारी कर्मचारियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, सीएम धामी ने दिए निर्देश
प्रदेश में दायित्व निर्वहन से कन्नी काटने वाले कार्मिकों सरकार के निशाने पर हैं। ऐसे कार्मिकों को चिह्नित कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।
पुष्कर सिंह धामी सरकार के शीर्ष एजेंडे पर सुशासन रहा है। सरकारी विभागों को सरलीकरण से समाधान का मंत्र स्वयं मुख्यमंत्री धामी देते रहे हैं। सरकार की इस प्राथमिकता को धरातल पर उतारने में बाधा बन रहे कार्मिकों पर शिकंजा कसा जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में सुशासन से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली।
अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए नियमानुसार होगी कार्यवाही
उन्होंने अधिकारियों को ऐसे कार्मिकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जो दायित्व के प्रति सजग नहीं हैं। उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अंतर्गत चलेगा छापामार अभियान मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलेगा।
ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए अभियान चलाने के निर्देश
पुलिस को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने और बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए सभी संबंधित विभागों को निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
