महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगी शूटिंग एकेडमी, भविष्य के ओलिंपियन निशानेबाज होंगे तैयार
भविष्य के ओलिंपियन निशानेबाज तराशने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में नवनिर्मित त्रिशूल शूटिंग रेंज को शूटिंग एकेडमी बनाने के लिए खेल विभाग ने विभागीय कसरत तेज कर दी है। शूटिंग एकेडमी के संचालन में आर्मी और पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। शूटिंग एकेडमी के बनने से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश भर के निशानेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। आर्मी और पुलिस के निशानेबाज भी शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का प्रशिक्षण और अभ्यास कर सकेंगे। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए स्पोर्ट्स कालेज में करोड़ों की लागत से विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज का निर्माण किया गया है। राष्ट्रीय खेल सम्पन्न होने के बाद शूटिंग रेंज के संचालन और शूटिंग उपकरणों का रखरखाव राज्य सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण चुनौती है। इस संबंध में दैनिक जागरण ने 17 फरवरी के अंक में खेल सुविधाओं से झोली भरी, अब सहेजने-संजोने की चुनौती शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य सरकार के निर्देशों पर खेल विभाग शूटिंग अकादमी के निर्माण की कवायद में जुट गया है।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
