मसूरी की समस्याओं को लेकर व्यापार संघ ने मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन दिया
मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन देकर मसूरी की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि मसूरी में बनने वाली तहसील का कार्यालय मालरोड से बाहर बनाया जाय, जिसमें सर्वे स्टेट व किंक्रेग पार्किंग का सुझाव दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि एमपीजी कालेज में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के स्नातक में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट को समाप्त कर पूर्व की भांति प्रवेश दिया जाय क्यों कि इसके अनिवार्य करने से छात्रों का प्रवेश नहीं हो पा रहा है व कालेज में 75 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि माल रोड़ के सौन्द्र्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया जाय, ताकि व्यापारियों को हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके। मांग की गई कि मसूरी के सबसे पुराने लंढौर बाजार की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को देखते हुए सर्वे स्टेट में कोई मनोरंजन पा्र्क या पर्यटक गतिविधि के तहत बाजार को हेरिटेज बाजार के रूप में विकसित किया जाय। वही मांग की है कि लंढौर बाजार में नजूल भूमि होने के कारण अधिकतर भूमि व भवन आज तक फ्री होल्ड नहीं हो पाये है उन्हें नजूल भूमि नीति लागू कर फ्री होल्ड किया जाय। मांग की गई कि मसूरी के व्यापारियों की एक मंडी की मांग रही है, शहर के नजदीक एक पृथक मंडी की बहुत आवश्यकता है, इससे बाजारों में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और सभी व्यापारियों और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद, राजकुमार आदि थे।
More Stories
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
