*एक दिवसीय रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन* *19 युवाओं का दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर में हुआ चयन* *युवाओं ने प्रदेश सरकार का जताया आभार, कौशल के आधार पर मिलता है रोजगार* *देहरादून 29 सितंबर, 2026(सू. वि.)* सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत 19 युवाओं का दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार हेतु चयन हुआ। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले के दौरान ऑन द स्पॉट 53 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। साथ ही 149 युवाओं को द्वितीय राउंड के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 19 युवाओं का चयन दुबई की कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी में हुआ है। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार के अवसरों को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिसमे 300 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट, बजाज कैपिटल तथा स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों के लिए 600 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कर रोजगार के लिए ने अपनी रुचि दिखाई। रोजगार मेले में देहरादून के साथ-साथ अन्य जनपदों से पहुंचे युवाओं ने भी अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त किए। वही टिहरी गढ़वाल से रोजगार मेले में आए फारसराम भट्ट ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले से उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार पाने का बेहतर अवसर दिलाते है। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा एक ही स्थान पर रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार प्राप्त हो रहा है।

देहरादून,सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन देहरादून की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार...

SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले—संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों का जवाब दे कांग्रेस

देहरादून। निर्वाचन प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर महापौर सौरभ थपलियाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की...

हरिद्वार पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 02 लाख के 10 मोबाइल फोन ढूँढकर उनके स्वामियो को लौटाये

एस0एस0पी0 हरिद्वार के निर्देशन पर C.E.I.R पोर्टल के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आमजन के गुम हुये मोबाइल फोनो...

देहरादून E D की पूछताछ के बाद बोले पूर्व सीएम हरीश रावत

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा...

बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड के ब्लाइंड मर्डर केस का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

दिनांक 14.09.2026 को पतंजली रोड देव धर्म कांटा शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र- 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक...

रायपुर क्षेत्र में महिला के अपहरण के प्रयास की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

दिनांक - 23/09/2026 को वादिनी सुषमा वर्मा पत्नी राहुल वर्मा निवासी कानन कुंज सहस्रधारा रोड ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि नाला...

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक

दिनांक 25.09.2026 को अपरान्ह 4.00 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक श्री आनन्द स्वरूप, आयुक्त, गढवाल मण्डल, पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिहं धामी के दूरदर्शी नेतृत्व मे खेलो का हो रहा सम्रग विकास:डा. नरेश बंसल

देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज मे सासंद नरेश बंसल के तत्वधान मे खेल,शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाली सांसद...

मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश

देहरादून, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौहब्बेवाला क्षेत्र में बने ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए...

राजीव गांधी और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा— चुनौतीपूर्ण दौर में गांधी के सत्य-अहिंसा और राजीव गांधी के आधुनिक भारत के सपनों को आगे बढ़ाने की जरूरत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरीश रावत ने आज देहरादून के डिस्पेंसरी रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की...