निर्माणाधीन बिल्डिंग मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*प्रेस नोट*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनांक- 21/03/2026*
थाना नेहरू कॉलोनी
दिनांक 17/03/2026 को वादी आलोक नौटियाल पुत्र दत्ताराम नौटियाल निवासी सृष्टि बिहार देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 14/03/2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नवनिर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली के तारो का बंडल चोरी कर लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-102/26 धारा-305(a) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21/03/2026 को घटना में,
शामिल अभियुक्त अब्दुल अहमद उर्फ मंटू पुत्र कबूल को बहादराबाद बाईपास से घटना में चोरी किये गए तार व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
अब्दुल अहमद उर्फ मंटू पुत्र कबूल निवासी डेरा गांव थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी :-*
12 बंडल बिजली के तार
*घटना में प्रयुक्त वाहन*
कार संख्या UK08S-5445
CHEVROLET CRUZE
More Stories
एस.एस.पी. हरिद्वार के निर्देश पर नवरात्रों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगायी गई अतिरिक्त ड्यूटियाँ
हरिद्वार पुलिस चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मनसा देवी मंदिर एवं चंडी देवी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं...
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओ की ली जानकारी,...
नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पटेलनगर दिनांक 13-03-2026 को वादिनी निवासी आजाद काँलोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी की...
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
