मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ली गई जिला चिकित्सालय की समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के दिशा निर्देशानुसार बुधवार 21 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय देहरादून में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मनु जैन, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ नरेंद्र त्यागी, चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक, समस्त विभागों के इंचार्ज, नर्सिंग इंचार्ज, सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जन संपर्क अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में CMO द्वारा निर्देश दिये गये कि चिकित्सालय में 24 घंटे ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। चिकित्सालय परिसर, प्रतीक्षा स्थल एवं वार्डों में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। वार्डों में हीटर एवं गर्म पानी की व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ बेड शीट, कंबल आदि की व्यवस्था रहे।
मरीजों के लिए भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दें। इस अवसर पर डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने आपात चिकित्सा सेवाओं सहित ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं का भी जायजा लिया।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
