एस.एस.पी हरिद्वार के निर्देश पर चाइनीज़ माँझे की चेकिंग का अभियान जारी
ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझे की चैकिंग की गई, बिक्री के संबंध में कोई जानकारी हो तो नज़दीकी पुलिस स्टेशन को करें साझा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार आज दिनांक 10.01.2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पतंग एवं मांझा विक्रय करने वाली दुकानों की गहनता से जांच की गई तथा संबंधित दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूर्णतः बंद रखने के संबंध में नोटिस जारी किए गए। साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि किसी के द्वारा प्रतिबंधित मांझे का विक्रय किया जाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
ज्वालापुर पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के जानलेवा मांझे के विरुद्ध आगे भी निरंतर अभियान जारी रहेगा।
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, SSI ज्वालापुर
2. उप निरीक्षक सोनल रावत
3. अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार
4. कांस्टेबल अमित गौड़
5. कांस्टेबल राजेश बिष्ट
6. कांस्टेबल आलोक कुमार
7. कांस्टेबल कपिल कुमार गोला
More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
