नए साल की पूर्व संध्या पर जिले में कड़ा पहरा, सड़कों पर तैनात होगी भारी पुलिस फोर्स
आगामी नव वर्ष (New Year 2026) के आयोजनों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए SSP हरिद्वार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा जश्न के नाम पर सड़कों पर हुड़दंग करने वालों, स्टंटबाजों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।शहर के प्रमुख चौराहों और क्लबों/होटलों के बाहर बैरिकेटिंग की जाएगी।ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की जाए।
आयोजन स्थलों (होटल, रेस्टोरेंट, पब) के मालिकों को अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश न देने के लिए निर्देशित करने हेतु बताया गया कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे चालू हालत में हों साथ ही निजी सुरक्षा गार्डों को सख्त हिदायत दी जाए कि वे शालीनता से पेश आएं, लेकिन किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
महिला सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए
भीड़भाड़ वाले इलाकों और जश्न वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। पुलिस अधीक्षक देहात एवं नगर को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंप गई है जो संवेदनशील स्थानो पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल नियुक्त करेंगे l
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी किए गए ट्रैफिक प्लान को प्रभावी रूप से लागू कराया जाए।
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
