क्रिसमस-डे के अवसर पर दून पुलिस की सुरक्षा/यातायात व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी दून खुद उतरे मैदान में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्रिसमस डे विंटर कार्निवल व न्यू ईयर के दृष्टिगत जनपद देहरादून में अत्यधिक पर्यटकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को शांति/सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार गश्त, चैकिंग एवं यातायात व्यवस्था में ड्यूटीरत कर्मियों को ब्रीफ़ करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश देने तथा समय समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। 
इसी क्रम में आज दिनाँक : 25-12-2025 को क्रिसमस डे के अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा स्वयं मोर्चा संभालते हुए जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों विभिन्न ड्यूटी पॉइंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पॉइंट पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाते हुए अपनी डयूटी का निर्वहन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद में क्रिसमस डे, विंटर कार्निवल व न्यू ईयर की सेलिब्रेशन के लिए जनता व पर्यटकों के आवागमन के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल का डेप्लॉयमेंट किया गया है। सभी प्वाइंटों पर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों द्वारा नियुक्त पुलिस बल को लगातार ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं, व स्वयं भी लगातार चेकिंग की जा रही है।
*एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी अधीनस्थों को यातायात/सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने वाले, हुड़दंग करने या अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।*
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
