क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय देहरादून ने हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी में चलाया चैकिंग अभियान
डॉ0 अनीता चमोलाए आरटीओ प्रवर्तन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोहरे के कारण बढ़ती हुई दुर्घटनाओं के दृष्टिगत प्रवर्तन दलों द्वारा देहरादून संभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी में चैकिंग अभियान चलाया गया। विशेष रूप से ओवर स्पीडए गलत दिशा में वाहन संचालित करनेए वाहनां में रिफ्लेक्टर्स न होने, रात्रि में वाहनों को सड़क किनारे बिना सुरक्षा उपाय किये खड़े किये जाने के सम्बन्ध में प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी
उक्त अभियान में प्रवर्तन दल, टास्क फोर्स एवं इंटरसेप्टर दलों को चैकिंग हेतु लगाया गया था। संभाग के अन्तर्गत चलाये गये उक्त अभियान के तहत प्रवर्तन दलों 541 वाहनों के चालान किये गये व 79 वाहनों को बन्द किया गया है।
ओवर स्पीड करते पाये जाने पर 181 वाहनों के चालान किये गये। गलत दिशा में वाहन चलाते पाये जाने 55 वाहनों के चालान किये गये।
इसके अतिरिक्त वाहनों में रिफ्लेक्टर न लगे होने पर 71 वाहनां के चालान किये गये हैं।
सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण हेतु चलाये गये उक्त अभियान में बिना हैल्मेटए बिना सीट बैल्ट के अभियोग में भी 251 वाहनां के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी है।
टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान मौके पर 81 ट्रक, डम्पर एवं ट्रैक्टर.ट्रॉली वाहनों पर रिफ्लेक्टर्स भी लगाये गये।
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
