दून पुलिस फिर बनी मददगार
कोतवाली विकासनगर
आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी में स्थित टापू में कुछ लोग यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढने से फंस गए है।
सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस बल /एस0डी0आर0एफ0 एवं जल पुलिस के मौके पर पंहुचे। मौके पर पहुंच कर जानकारी मिली कि 05 लोग टापू पर फंसे हुए है, जो घूमने के लिए कटापत्थर के समीप यमुना के किनारे जाकर फोटोग्राफी कर रहे थे, किन्तु अचानक पानी का बहाव बढ़ने से वे सभी नदी मे स्थित टापू में फंस गये।
मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेसक्यू अभियान चलाते हुए नदी के बीच टापू में फंसे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
*रेसक्यू किये गये लोगों का विवरण :-*
01-साक्षी पुत्री श्री जगत राम निवासी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष
02-मानसी पुत्री मदन लाल निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष
03-अदिति पुत्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
04-देवाशं पुत्र श्री जगत राम निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
05- नीलम पत्नी श्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 33 वर्ष
More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का एक्शन जारी
घंटाघर के निकट एचएनबी कॉम्प्लेक्स, एमडीए क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी संपत्तियों...
कनक चौक का नाम अब होगा महर्षि वाल्मीकि चौक
आज दिनांक 05.01.2026 को माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल, श्री भगवत प्रसाद मकवाना, उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग एवं नगर...
एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से अलंकृत कर दी अपनी शुभकामनाएं
जनपद देहरादून में नियुक्त उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस सर्वेन्द्र गुसाईं के दलनायक के पद पर पदोन्नत होने पर आज दिनाँक...
दिलाराम चौक का सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में
जिला प्रशासन देहरादून द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों के सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा...
पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
थाना प्रेमनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु...
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे एसएसपी दून
सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में अधिनस्त अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश,नव वर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग...
