हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार, खानपुर रोड भगवानपुर में श्री सौरभ पाल शिव धर्मकांटा के सामने लगभग 7-8 बीघा अनाधिकृत कालोनी का निर्माण एवं विकास किया जा रहा है, प्रश्नगत निर्माण के संबंध में वाद संख्या-एच0आर0डी0ए0/एल0/0145/2023 योजित है, जो विचाराधीन है।
धनौरी मार्ग शमशान घाट से आगे भगवानपुर में श्री जाॅनी द्वारा लगभग 10-12 बीघा भूमि क्षेत्रफल पर अनाधिकृत रूप से कालोनी निर्माण व विकास कार्य करने के कारण वाद संख्या-एच0आर0डी0ए0/एल0/012/2024 योजित है। 
उक्त अनाधिकृत निर्माण एवं विकास कार्य को प्राधिकरण टीम द्वारा उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार स्थल पर ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को हिदायत दी गई कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराये स्थल पर निर्माण व विकास कार्य न करें।
उपाध्यक्ष महोदया ने दिनांक 24-11-2025 को हरिद्वार स्थित इंद्रालोक फेज – 1 का निरिक्षण किया तथा रिक्त फ्लैट को जल्द बेचने के निर्देश दिए साथ ही रुड़की स्थित गंगा व्यू आवसीय योजना का भी निरिक्षण किया तथा रिक्त प्लाटो को जल्द बेचने के निर्देश दिए
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
